Search This Blog

Wednesday 16 August 2017

CURRENT 14-16 AUGUST 2017



   CURRENT 14-16 AUGUST 2017

Q1 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद से अब तक के किन पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में 15 अगस्त 2017 को एक वेबसाइट लांच की है?
 शौर्य पुरस्कार विजेताओं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद से अब तक के समस्त शौर्य पुरस्कार विजेताओं के
सम्मान में 15 अगस्त 2017 को एक वेबसाइट लांच की। वेबसाइट
http://gallantryawards.gov.in/ के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा
कि यह पोर्टल हमारे सैन्यअसैन्य दोनों ही क्षेत्रों के शूरवीर पुरुषों और महिलाओं  की
गाथाओं को संरक्षित रखेगा और उसे लोगों को उपलब्ध कराएगा।

Q2 रियाल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले किस स्टार फुटबॉलर पर रेफरी को धक्का देने के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है?
 क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  रियाल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर
रेफरी को धक्का देने के कारण पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। रॉयल स्पेनिश फुटबॉल
महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रेफरी को धक्का देने के कारण स्टार पुर्तगाली फॉरवर्ड
पर यह प्रतिबंध लगाया है।

Q3 खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई 2017 में बढ़कर कितने प्रतिशत हो गयी है?

 2.36%
 
चीनी कन्फेक्शनरी उत्पादों, पान, तंबाकू तथा मादक पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण जुलाई
महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 2.36 प्रतिशत हो गई। खाद्य कीमतें सालना स्तर पर अब
भी गिरी हुई हैं पर जुलाई महीने में खद्य मुद्रास्फीति बढ कर - 0.29 प्रतिशत हो गयी
जबकि जून में कीमत स्तर सालाना आधार पर - 2.12 प्रतिशत नीचे चल रहा था।

Q4 किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसकी मदद से वे एक
छोटी सुई का इस्तेमाल करके मरम्मत वाला पैच शरीर में दाखिल करवा सकते हैं?

 टोरंटो
कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसकी
मदद से वे एक छोटी सुई का इस्तेमाल करके मरम्मत वाला पैच शरीर में दाखिल करवा सकते हैं।
इसके लिए उन्हें छाती को खोलने की जरूरत नहीं होती। इस प्रक्रिया में सुई से निकलने वाला
पैच खुद को पट्टीनुमा आकार में ढाल लेता है।

Q5 किस शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध घंटाघर 'बिग बेन' वर्ष 2021 तक मरम्मत के लिए बंद होगी?
लंदन
इंग्लैंड की राजधानी लंदन में स्थित 19वीं सदी का विश्व प्रसिद्ध घंटाघर 'बिग बेन' वर्ष
2021 तक मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। एलिजाबेथ टावर (आधिकारिक नाम) के घंटे
की आवाज आखिरी बार अगले 21 अगस्त 2017 को सुनाई देगी। बिग बेन का 13.7 टन वजनी
घंटा पिछले 157 साल से लगातार हर घंटे समय बताता रहा है। आखिरी बार वर्ष 2007 और
उससे पहले 1983 और 1985 में इसे नवीनीकरण के लिए बंद किया गया था। ब्रिटिश संसद के
अधिकारियों के अनुसार बिग बेन को इसलिए बंद किया जा रहा है ताकि मरम्मत करते समय
श्रमिक सुरक्षित रहे।

Q6 भारत ने किस देश को 3-0 से हराकर श्रृंखला जीती है?
 श्रीलंका
 रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को तीसरे और
अंतिम टेस्ट में तीसरे ही दिन पारी और 171 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से
क्लीनस्वीप किया। भारत ने विदेशी सरजमीं पर पहली बार तीन या इससे अधिक टेस्ट मैचों की
श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया है। इससे पहले भारत ने विदेश में सिर्फ एक बार 1967-68 में
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किसी श्रृंखला में तीन टेस्ट जीते थे और तब मंसूर अली खान पटौदी की
अगुआई वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी।

Q7 भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस को सम्मान देने के लिए किस युद्ध संग्रहालय को तिरंगे से
जगमगा दिया गया?
 ऑकलैंड
ब्रिटिश शासन से भारत के 70 वर्षों की स्वतंत्रता प्राप्ति का जश्न मनाने के लिए, न्यूजीलैंड
में ऑकलैंड के युद्ध संग्रहालय को पहली बार त्रिभारतीय ध्वज तिरंगे से जगमगाया गया।
रिपोर्टों के अनुसार, संग्रहालय में एक सांस्कृतिक और खान-पान के उत्सव का भी आयोजन किया
गया। सभी लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का एक हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है
क्योंकि न्यूजीलैंड में पहली बार भारत की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रतिष्ठित इमारत
को इस प्रकार से प्रकाशित किया गया है।


Q8 फर्राटा दौड़ के महानतम खिलाड़ी उसेन बोल्ट ने सन्यास ले लिया है। वह किस देश से संबंध रखते हैं?
 जमैका
फर्राटा दौड़ के बेताज बादशाह जमैका के उसेन बोल्ट ने सन्यास ले लिया है। ट्रैक एवं फील्ड
स्पर्धा के इतिहास में लम्बे समय तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बोल्ट अपने अंतिम रेस में
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ कमाल नहीं दिखा सके। लंदन में चल रही विश्व एथलेटिक्स
चैम्पियनशिप में बोल्ट पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर रेस को पूरा नहीं कर पाए। इस स्पर्धा
का स्वर्ण पदक ग्रेट ब्रिटेन ने 37.47 सेकेंड के साथ जीता। रजत पदक पर अमेरिका ने 37.52
सेकेंड के साथ हासिल किया। जापान 38.04 सेकेंड के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाने में सफल
रहा।

Q9 किस देश की संसद ने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और विदेशी अभियानों पर खर्च 500
मिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दी है?
  ईरान
ईरान की संसद ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में देश के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और
रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के विदेशी अभियानों पर खर्च 500 मिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए
ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद
अमेरिका ने ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए जुलाई में उसके खिलाफ नए
प्रतिबंध लगाए थे, जिसके बाद हुए मतदान में रक्षा बजट बढ़ाने के विधेयक को पास कर दिया
गया।

Q10 'इंडिया डे' उत्सव का किस शहर में आयोजन हुआ है?
 जोहान्सबर्ग
भारत के स्वंत्रता दिवस को मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में लोकप्रिय
ज़ू लेक रिजॉर्ट में विभिन्न समुदायों के 10,000 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें भारतीय
मूल के कई कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से आश्चर्यचकित किया। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले
'इंडिया डे' का आयोजन यहां 'इंडिया क्लब' द्वारा किया गया था।

Q11 14 अगस्त 2017 को किस शहर में भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है?
भोपाल
  मध्यप्रदेश सरकार, विदेश मंत्रालय और इंडिया फाउण्डेशन के द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी
भोपाल के होटल जहांनुमा पैलेस में छह दिवसीय इंडिया-आसियान यूथ समिट का आयोजन किया
जा रहा है। इसका शुभारंभ 14 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय
विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के सिंह ने किया। समिट का समापन 19 अगस्त को होगा।


Q12 किस देश के एक दूरदराज के वर्षावनों में खोजे गए स्टार वार्स के योडा की भांति दिखने वाले
चमगादड़ का नाम अब बदलकर हैप्पी (हमामाज) ट्यूब-नोज़ड फ्रूट बैट रख दिया गया है?

  पापुआ न्यू गिनी


लोकप्रिय स्टार वार्स फिल्मों में जेडी मास्टर 'योडा' नामक एक चरित्र की शक्ल से मेल खाने
के कारण फ्रूट बैट (चमगादड़) की एक असामान्य नस्ल को पूर्व में 'योडा' नाम दिया गया
था। अब इसे आधिकारिक रूप से एक नई प्रजाति के रूप में पंजीकृत किया गया है। पापुआ न्यू
गिनी के एक दूरदराज के वर्षावनों में खोजे गए इस चमगादड़ का नाम अब बदलकर हैप्पी
(हमामा) ट्यूब-नोज़ड फ्रूट बैट रख दिया गया है।

Q13 किस देश ने 70वें स्वतंत्रता दिवस को मानाने हेतु दक्षिण एशिया के 'सबसे बड़े' राष्ट्रीय ध्वज
को फहराया है?
 पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लाहौर के समीप वाघा-अटारी सीमा
पर अपने इतिहास का सबसे बड़ा ध्वज फहराया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद
बाजवा ने मध्य रात्रि को 12 बजे सीमा पर ध्वज फहराया और इसी के साथ ही देश में
स्वतंत्रता दिवस के जश्न की शुरूआत हो गई। बताया जाता है कि यह ध्वज दक्षिण एशिया का
अभी तक का सबसे बड़ा और विश्व का आठवां सबसे बड़ा ध्वज है। पाकिस्तान में बने इस ध्वज की
लंबाई तथा चौड़ाई क्रमश: 120 फुट एवं 80 फुट है। इसकी लंबाई 400 फुट है।

Q14 हाल ही में शोभा सेन का निधन हो गया है। वह निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से मुख्यतः
संबंधित थीं?
 अभिनय
  प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं चरित्र अभिनेता उत्पल दत्त की पत्नी शोभा सेन का दक्षिण कोलकाता
के मूर एवेन्यू स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। थियेटर और अभिनय
के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सेन को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा
गया। शोभा सेन ने अपने पति उत्पल दत्त के साथ तिनेर तोलोवार, नबन्ना, बैरिकेड और
तितुमीर नामक नाटकों में काम कर थियेटर के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।

Q15 भारतीय नौसेना, चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना के साथ में नवंबर 2017 में
हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में किस देश की अध्यक्षता में आयोजित एक समुद्री
खोज और बचाव अभियान में शामिल होगी?
 बांग्लादेश
भारतीय नौसेना, चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना के साथ में नवंबर 2017 में
हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में बांग्लादेश की अध्यक्षता में आयोजित एक
समुद्री खोज और बचाव अभियान में शामिल होगी। बांग्लादेश, इस समय वर्तमान अध्यक्ष है और
यह बंगाल की खाड़ी में नवम्बर में  प्रथम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास
(आईएमएमएसएआरएक्स) का आयोजन करेगा जिसमें आईओएनएस के सदस्यों और पर्यवेक्षकों के जहाज
और विमान भाग लेगे।


Q16 गंगा ग्राम पहल के अंतर्गत, पहले चरण में कितने नमामी गंगे गांवों की पहचान हुई है?
 24
केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं शहरी विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया
कि इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित 'गंगा ग्राम सम्मलेन' में पांच राज्यों में गंगा के
किनारे बसे 4480 गांवों ने स्वयं को खुले में शौच से मुक्त किया है। इसी सम्मेलन में उन्होंने
'गंगा ग्राम पहल' का उद्घाटन किया। गंगा ग्राम पहल के अंतर्गत, पहले चरण में 24 नमामी
गंगे गांवों की पहचान हुई है। इन 24 गांवों में से उत्तराखंड में तीन, उत्तर प्रदेश में दस,
बिहार में चार, झारखंड में पांच और पश्चिम बंगाल में दो गाँव है। गंगा ग्राम पेयजल और
स्वच्छता मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। इस कार्यक्रम के तहत, 24
गांवों के ग्राम प्रधानों को 'आदर्श गंगा ग्राम' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शपथ
दिलाई गई है।

Q17 किस राज्य की विधानसभा ने जबरन धर्म परिवर्तन रोकने संबंधी धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक
पारित किया है?
 झारखंड
  झारखंड विधानसभा ने धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2017 पारित कर दिया है। इसका उद्देश्य
राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन रोकना है। विधेयक अब राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, जिनके
अनुमोदन के बाद इसे राष्ट्रपति की सहमति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment