Search This Blog

Wednesday, 23 August 2017

TGT 2013 स्पेशल*

TGT 2013 स्पेशल*

*दस्तावेज सत्यापन न्यूज़*
👉🏻आवेदन फॉर्म
👉🏻ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म
👉🏻2013 रिजल्ट की प्रति
👉🏻10 वी मार्कशीट और प्रमाणपत्र
👉🏻12 वी मार्कशीट और प्रमाण पत्र
👉🏻बीएसटीसी मार्कशीट और प्रमाणपत्र ( फर्स्ट लेवल के लिए)
👉🏻बी ए मार्कशीट (सेकंड लेवल)
👉🏻बीएड मार्कशीट और प्रमाणपत्र (सेकंड लेवल)
👉🏻जाति प्रमाण पत्र
👉🏻मूलनिवासी
👉🏻दो राजपत्र अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
👉🏻एक अंतिम शिक्षा संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र
👉🏻विवाहित/अविवाहित प्रमाण पत्र (संतान, दहेज, वाली घोषणा भी इसी में कर दे)
👉🏻 एक घोषणा पत्र ( इसमे खुद को घोषणा करनी है कि आपके द्वारा दी गयी जानकारी सही है)

*सभी दस्तावेज आपके पास में है ओबीसी वालो के पास जो भी नवीनतम जाति प्रमाण पत्र है, वही जमा करवा दे।*
राजपत्रित अधिकारी के रूप में स्कूल व्याख्याता, डॉक्टर, या किसी से चरित्र बनवा ले।
शपथ पत्र किसी वकील के पास जाकर बनवा सकते हो।
इन सभी के अलावा 2 और certificate बनवाने है जो beeo से नियुक्ति आर्डर जारी होने के बाद बनवाने होंगे
👉🏻 पुलिस वेरिफिकेशन
👉🏻मेडिकल सर्टिफिकेट
*_उपरोक्त दोनों पुलिस सत्यापन व चिकित्सा प्रमाण पत्र 25 सितम्बर के बाद बनवा लेना।

3rd Grade Teacher 2013 JODHPUR cut off


3rd Grade Teacher 2013 BIKANER cut off


3rd Grade Teacher 2013 BARMER cut off


Saturday, 19 August 2017

RAS 2017 रणनीति!

                                        RAS 2017 रणनीति! कुल दिवस 120

 
दोस्तों ऐसी रणनीति के बिना नए लोगो को सफलता नहीं मिलेगी आप खुद सोचो आपके पास कितना कम समय रहा है।आपको एक बार सिलेबस करने के लिए 4 महीने चाहिए।समय बिलकुल कम है।आप लोग सोच रहे होंगे की अभी तो बहुत समय है कर लेंगे ।एक बार गौर फरमाइये।कितना समय बचा है।
1)पहले कक्षा 6 से 10 तक की बोर्ड की बुक सामाजिकज्ञान,गणित और विज्ञानं की(5 दिन)
2)उसके बाद राजव्यवस्था लक्ष्मीकान्त की बुक से 15 दिन में पूरीकरे।
3)अगले 15 दिन आधुनिक राजस्थान के इतिहास की 3 पुस्तकें जो हिंदी ग्रन्थ अकादमी से प्रकाशित होती है a)प्रजामंडलआंदोलन,जनजातीय और कृषक विद्रोह ,स्वतंत्रता आंदोलन।
4)अगले 10 दिन अब तक जो पढ़ा उसे पुनः revise करे।
5)इसके बाद राजस्थान का भूगोल मैप और हरिमोहन सक्सेना की पुस्तक की सहायता से पढ़े(10 दिन)
6)राजस्थान की अर्थव्यवस्था नाथूरामका की बुक से(7 दिन जो टॉपिक सिलेबस में है वह ही)
7)अगले 5 दिन इन्हें पुनः revise करे।(अब तक कुल दिन:67)
8)प्राचीन और मध्य काल की कला और संस्कृति :5 दिन
9)आधुनिक भारत 1800 से 1947 (10 दिन)।
10)विश्व और भारत का भूगोल(10
दिन
11)सामान्य विज्ञानं(10 दिन)लुसेंट की बुक से)
12)अर्थव्यवस्था के करंट के टॉपिक और योजनाये(7 दिवस)
13)समसामयिक राजस्थान ,भारत,विश्व।।परीक्षा से पहले का 6 माह से 15 दिन पहले तक।(6 दिवस)
14)रीजनिंग की रोजाना 1 घंटे का अभ्यास।

Thursday, 17 August 2017

शिक्षा मनोविज्ञान Educational Psychology Notes in Hindi


                   शिक्षा मनोविज्ञान

 Educational Psychology Notes in Hindi

                       Educational Psychology Notes in Hindi –                 Important for RPSC 1st grade & REET exam 2017
महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (हिन्दी में)
1. Psychology शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया – रुडोल्फ गॉलकाय द्वारा 1590 में
2. Psychology की प्रथम पुस्तक Psychologia लिखी – रुडोल्फ गॉलकाय ने
3. Psychology शब्द की उत्पत्ति हुई है – Psyche+Logos यूनानी भाषा के दो शब्दों से
4. विश्व की प्रथम Psychology Lab – 1879 में विलियम वुंट द्वारा जर्मनी में स्थापित
5. विश्व का प्रथम बुद्धि परीक्षण – 1905 में बिने व साइमन द्वारा
* भारत का प्रथम बुद्धि परीक्षण – 1922 में सी. एच. राईस द्वारा
6. आधुनिक मनोविज्ञान का जनक – विलियम जेम्स
7. आधुनिक मनोविज्ञान के प्रथम मनोवैज्ञानिक – डेकार्टे
8. किन्डरगार्टन विधि के प्रतिपादक – फ्रोबेल
9. डाल्टन विधि के प्रतिपादक – मिस हेलेन पार्कहर्स्ट
10. मांटेसरी विधि के प्रतिपादक – मैडम मारिया मांटेसरी
11. संज्ञानात्मक आन्दोलन के जनक – अल्बर्ट बांडूरा
12. मनोविज्ञान के विभिन्न सिद्धांत/संप्रदाय और उनके जनक –


गेस्टाल्टवाद (1912) – कोहलर, कोफ्का, वर्दीमर व लेविन
संरचनावाद (1879)– विलियम वुंट
व्यवहारवाद (1912) – जे. बी. वाटसन
मनोविश्लेशणवाद (1900) – सिगमंड फ्रायड
विकासात्मक/संज्ञानात्मक – जीन पियाजे
संरचनात्मक अधिगम की अवधारणा – जेरोम ब्रूनर
सामाजिक अधिगम सिद्धांत (1986) – अल्बर्ट बांडूरा
संबंधवाद (1913) – थार्नडाईक
अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत (1904) – पावलव
क्रियाप्रसूत अनुबंधन सिद्धांत (1938) – स्किनर
प्रबलन/पुनर्बलन सिद्धांत (1915) – हल
अन्तर्दृष्टि/सूझ सिद्धांत (1912) – कोहलर

13. व्यक्तितत्व मापन की प्रमुख प्रक्षेपी विधियाँ
प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (T.A.T.)
बाल अंतर्बोध परीक्षण (C.A.T.)
स्याही धब्बा परीक्षण (I.B.T.)
वाक्य पूर्ति परीक्षण (S.C.T.)
14. व्यक्तितत्व मापन की प्रमुख अप्रक्षेपी विधियाँ
अनुसूची
प्रश्नावली
साक्षात्कार
आत्मकथा विधि
व्यक्ति इतिहास विधि
निरीक्षण
समाजमिति
शारीरिक परीक्षण
स्वप्न विश्लेषण
मानदंड मूल्यांकन विधि
स्वंतत्र साहचर्य परीक्षण (F.W.A.T.)
15. बुद्धि के सिद्धांत और उनके प्रतिपादक –
एक खण्ड का /निरंकुशवादी सिद्धांत (1911) – बिने, टरमन व स्टर्न
द्वि खण्ड का सिद्धांत (1904) – स्पीयरमैन
तीन खण्ड का सिद्धांत – स्पीयरमैन
बहु खण्ड का सिद्धांत – थार्नडाईक
समूह कारक सिद्धांत – थर्स्टन व कैली
16. बुद्धि लब्धि (I.Q.) ज्ञात करने का सूत्र –
बुद्धि लब्धि (I.Q.) = मानसिक आयु (M.A.)/वास्तविक आयु (C.A.)×100
17. बुद्धि लब्धि (I.Q.) ज्ञात करने के सूत्र का प्रतिपादक – विलियम स्टर्न (1912)
18. बुद्धि लब्धि (I.Q.) ज्ञात करने के सूत्र का सर्वप्रथम प्रयोग – (1916)
19. बुद्धि लब्धि (Intelligent Quotient) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग – टरमन
20. मानसिक आयु (Mental Age) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग – बिने (1908


21. वैयक्तिक भाषात्मक बुद्धि परीक्षण/परीक्षाएँ –
बिने-साइमन बुद्धि परीक्षण – बिने & थियोडर साइमन (1905,1908,1911)
स्टेनफोर्ड-बिने स्केल – स्टेनफोर्ड वि.वि. में बिने द्वारा (1916,1937,1960)
22. वैयक्तिक क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण/परीक्षाएँ –
पोर्टियस भूल-भूलैया परीक्षण – एस. डी. पोर्टियस (1924)
वैश्लर-वैल्यूब बुद्धि परीक्षण – डी. वैश्लवर (1944,1955)
23. सामूहिक भाषात्मक बुद्धि परीक्षण/परीक्षाएँ –
आर्मी अल्फ़ा परीक्षण – आर्थर एस. ओटिस (1917)
सेना सामान्य वर्गीकरण (A.G.C.T.) – (1945)
24. सामूहिक क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण/परीक्षाएँ –
आर्मी बीटा परीक्षण – आर्थर एस. ओटिस (1919)
शिकागो क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण – 6 वर्ष से वयस्कों की बुद्धि का मापन
25. ‘हिन्दुस्तानी क्रिया परीक्षण’ – (1922) सी. एच. राईस